छह माह तक टीबी मरीजों को मिलेगा प्रोटीनयुक्त भोजन
भागलपुर, अगस्त 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिलाधिकारी भागलपुर की पहल पर यक्ष्मा विभाग और मारवाड़ी सेवा समिति के बीच मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मणि भूषण झा एवं जिला योजना समन्वयक जितेंद्र प्रसाद ने समिति के प्रतिनिधियों से निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत मरीजों को प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की। इस पर संज्ञान लेते हुए मारवाड़ी सेवा समिति ने प्राथमिकता के आधार पर पांच टीबी मरीजों को अगले छह माह तक निरंतर प्रोटीनयुक्त भोजन सामग्री देने का निर्णय लिया। बैठक में समिति के अध्यक्ष राम गोपाल पोद्दार, संरक्षक सज्जन कुमार किशोरपुरिया, कोषाध्यक्ष गोपाल राम चौधरी और महामंत्री प्रभात केजरीवाल उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.