उन्नाव, जनवरी 26 -- पुरवा, संवाददाता। ब्लाक को दही मोहनलालगंज मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिएसात सौ मीटर मार्ग का निर्माण लोकनिर्माण विभाग ने शुरू कराया है। दावा है कि यह काम छह माह में पूरा हो जाएगा। साथ ही ब्लाक तक आने जाने में अधिकारियों सहित फरियादियों को सहूलियत मिलने लगेगी। गौर करे कि पुरवा ब्लाक आने जाने में अभी तक पुराने सकरे मार्ग केआ एकमात्र सहारा था। यहां दोनों तरफ मकान बने है, बड़ी मुश्किल से चार पहिया वाहन ब्लॉक को आ जा पाते थे। ब्लाक मुख्यालय को दही - मोहनलालगंज मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सात सौ मीटर लम्बा दो-लेन मार्ग डाकघर के सामने से ब्लाक मुख्यालय तक बनाने की कवायद अब आखिरी मोड़ पर आ रही है। करीब दो करोड़ की लागत से भेजे प्रस्ताव पर अब स्वीकृति मिली है। जेई आनंद कुमार ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय को मुख्य मार्ग से जोड़ने की ...