जहानाबाद, अप्रैल 20 -- आंगनबाड़ी केंद्रों पर धूमधाम से अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के करपी एवं बंसी में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस दौरान 6 माह की आयु पूर्ण कर चुके शिशुओं को पहली बार पूरक आहार खिलाकर उनके स्वस्थ जीवन की शुरुआत कराई गई।कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेविकाओं ने पारंपरिक विधि से शिशुओं का अन्नप्राशन कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केंद्रों पर रंग-बिरंगी सजावट और बच्चों की किलकारियों से उत्सवी वातावरण बना रहा। इस अवसर पर सेविकाओं एवं सहायिकाओं ने उपस्थित माताओं और अभिभावकों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.