गंगापार, फरवरी 4 -- रंजिशन पडोसी उछह माह के अन्दर हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित ने मऊआइमा थाना में पड़ोस के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम सराय अतन उर्फ नौगीरा निवासी शिवकुमार पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर का आरोप है कि रंजिशन पड़ोसी उसकी हत्या करने की धमकी देते हैं । आरोप है पड़ोसियों द्वारा कहा गया कि छह माह के अन्दर तुम्हें जान से मार देंगें। शिवकुमार ने मऊआइमा थाने में आरोपी बृजेश कुमार, सचिन कुमार, हिमांशु कुमार और प्रियांशु कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.