कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। होली की छुट्टी से पॉलीटेक्निक कॉलेज न लौटने वाले छात्र-छात्राओं को वार्षिक परीक्षा में पांच अंक गंवाने पड़ सकते हैं। पॉलीटेक्निक के प्रिंसिपल ने छात्रों की गैरहाजिरी पर नाराजगी जाहिर की है। इस संबंध में आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। रावतपुर राजकीय पॉलीटेक्निक में 2 से 5 मार्च तक होली की छुट्टी थी। 1 मार्च को रविवार का अवकाश था। 6 मार्च से कक्षाएं शुरू हो गईं हैं, लेकिन कक्षाओं में छात्राओं की उपस्थिति न के बराबर है। पॉलीटेक्निक की परीक्षाएं मई से शुरू होने वाली हैं। सिलेबस समय से पूरा करने का शिक्षकों पर दबाव है। होली बाद बड़ी संख्या में छात्रों के गैरहाजिर होने से कोर्स पूरा नहीं हो पा रहा हैं। बताया जा रहा है कि छात्र गंगा दशहरा मेला के बाद कॉलेज आएंगे। इसकी जानकारी होने पर प्रिंसिपल ने कड़े तेवर दिखाए है...