बस्ती, फरवरी 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। एसआईआर की तिथि बढ़ा दी गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर कार्यक्रम को संशोधित कर दिया गया है। यह एसआईआर एक जनवरी 2026 के आधार पर चल रहा है। संशोधित कार्यक्रमों के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के दावे और आपत्तियां प्राप्त करने का समय छह जनवरी 2026 से छह मार्च 2026 कर दिया गया है। प्राप्त दावे और आपत्तियों के सापेक्ष नोटिस जारी करने, सुनवाई और सत्यापन, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्यिों का निस्तारण 27 मार्च तक होगा। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 10 अप्रैल को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.