चित्रकूट, फरवरी 10 -- चित्रकूट। संवाददाता उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम वित्त एवं राजस्व चन्द्रशेखर ने बताया कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों को आयोग ने घोषित किया है। जिसमें दावे एवं आपत्तियां दाखिल करने की अवधि छह मार्च निर्धारित की गई है। जबकि सूचना चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 27 मार्च तक किया जाएगा। स्वास्थ्य मापदंडों की जांच तीन अप्रैल तक एवं मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...