भदोही, दिसम्बर 30 -- भदोही, संवाददाता। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने एसआईआर की तिथियां संशोधित की हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को होगा। अब मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन छह मार्च को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि छह जनवरी से छह फरवरी तक तक निर्धारित है। छह जनवरी से 27 फरवरी तक नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण होगा। प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन छह मार्च को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.