शामली, अप्रैल 7 -- कैराना। न्यायालय ने छह अलग-अलग मामलों में तीन दोषियों को सजा सुनाई। 2016 में थाना थानाभवन पर सचिन निवासी डेरा भागीरथ थाना झिंझाना के विरुद्ध चोरी और चोरी का माल बरामद होने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरे मामले में 2013 में थाना गढ़ीपुख्ता पर जल सिंह निवासी गांव ठसका थाना ननौता जनपद सहारनपुर के विरुद्ध अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज हुआ था। मंगलवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन ने दोषी को जेल में बिताई अवधि के कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। तीसरे, चौथे, पांचवें और छहवें मामले में थाना गढ़ीपुख्ता पर विजेंद्र निवासी गांव भैंसवाल के विरुद्ध 2022 में एक, 2023 में एक तथा 2024 में अवैध शराब बरामदगी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.