बोकारो, मार्च 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड कार्यालय में कार्यरत मनरेगा कर्मियों को होली जैसे त्योहार के मौके पर भी वेतन नही मिलने के कारण मनरेगा कर्मियों के समक्ष इन दिनों विकट स्थिति पैदा हो गई है। इसके अलावे मनरेगा योजना से जुड़े मजदूरों को भी मजदूरी भुगतान नहीं किये जाने के कारण उनके परिवार के समक्ष भी विकट स्थिति पैदा हो गई है। जानकारी अनुसार पेटरवार प्रखंड में कार्यरत 32 मनरेगा कर्मियों को पिछले 6 महीने से वेतन नहीं मिल पाया है ,जिसके कारण मनरेगा कर्मियों के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गई है, जबकि प्रखंड के 23 पंचायतों में कार्यरत मनरेगा मजदूरों को पिछले 2 माह से मजदूरी का भुगतान नहीं होने के कारण उनके परिवार के समक्ष विकट स्थिति पैदा हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...