छह महीनों से अमृत मित्रों को नहीं मिला मानदेय
सहारनपुर, जून 15 -- सहारनपुर। पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान न होने से परेशान अमृत मित्र सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंची। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर बकाया राशि दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा अगस्त 2025 में अमृत मित्रों को वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। इसके तहत उन्हें घर-घर जाकर पानी की गुणवत्ता की जांच करने तथा स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण दिलाने से संबंधित कार्य सौंपा गया था। अमृत मित्रों का आरोप है कि लगभग 50 कर्मचारियों को पिछले छह माह से उनके कार्य का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में जलकल विभाग के अधिकारियों एवं महापौर से भी शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.