गोड्डा, अप्रैल 28 -- महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड अंतर्गत हनवारा के मिल्की चौक पर लगी स्ट्रीट लाइट पिछले छह महीनों से अधिक समय से खराब पड़ी है। इसके कारण शाम ढलते ही पूरा चौक अंधेरे में डूब जाता है। यह चौराहा क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही, असामाजिक तत्वों का भय भी लोगों को सता रहा है। रात के समय महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या की जानकारी कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है। इससे लोगों में नाराजगी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने की मांग की है,...