बेगुसराय, मई 19 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पावर हाउस चौक से रजाकपुर जाने वाली जर्जर सड़क का निर्माण कार्य पिछले करीब छह महीने से ठप पड़ा है। हालत यह है कि सड़क निर्माण पूर्ण करने की निर्धारित अवधि 13 जून 2026 को समाप्त हो जाएगी लेकिन अब तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और लोगों ने जल्द कार्य पूरा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- छह महीने से नावकोठी-रजाकपुर सड़क निर्माण कार्य ठपग्रामीणों की नाराजगी भाकपा माले नेता सह पूर्व मुखिया मुक्ति नारायण सिंह, भाकपा नेता सह पूर्व मुखिया गणेश महतो, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पासवान, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, उप प्रमुख नन्द किशोर पासवान, भाकपा अंचलमंत्री चन्द्र भूषण चौधरी, सहायक अंचलमंत्री जितेन्द्र कुमार समेत ...