छह महीने से खराब पडे जलमीनार कै बनवाए प्रशासन
गढ़वा, अप्रैल 8 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत मकरी पंचायत में गर्मी आते ही पेयजल की समस्या शुरू हो जाती है। पंचायत के वरवाबांध टोला में लगभग 6 लाख की लगी से लगी जलमीनार पिछले 6 माह से खराब पड़ी हुई है। खराब पड़े जल मीनार को किसी अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने मरम्मत कराने की पहल नहीं की। प्रशासन उसे शीघ्र बनवाने की पहल करे। ग्रामीण भुखन राम, कमलेश राम, विराज राम, दिनेश राम, शिव राम, अमलेश कुमार, कृष्णा राम, राजा राम, राज पटिया देवी, रिंकू देवी, चिंता देवी, संगीता देवी ने बताया कि पेयजल की समस्या गांव में पूरे साल है,लेकिन जैसे ही गर्मी आती है पानी का किल्लत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। उससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त संबंध में पीएचइडी के जेई मनन्त कुमार सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.