चंदौली, मई 28 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र में पिछले छह महीने में हुई लूट, नकबजनी,छिनैती और उचक्कागिरी के कई मामलों का खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। जिससे स्थानीय व्यापारियों, क्षेत्रीय ग्रामीणों और आमजनमानस में रोष उत्पन्न है। क्षेत्र में आए दिन हो रही चोरी, छिनैती और उचक्कागिरी से ग्रामीणों और व्यापारियों के अंदर दहशत का माहौल है। कुछ महीने पूर्व पड़ाव चौराहे के पास हुई उचक्कागिरी और बहादुरपुर में ज्वेलरी की दुकान में हुई नकबजनी के खुलासे की मांग को लेकर पड़ाव व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए तत्कालीन सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा को हस्ताक्षर युक्त पत्रक भी सौंपा था। चंदौली जिला प्रशासन में क्राइम ब्रांच, एसओजी, एलआईयू ने अभी तक किसी मामले का खुलासा नहीं कर पाने को लेकर प...