चंदौली, अगस्त 30 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले मालदह पुल का अप्रोच मार्ग निर्माण के महज छह माह बाद ही बदहाल होने लगा है। करीब 240 मीटर लंबे अप्रोच मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। पुल के समीप बने बड़े गड्ढे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मालदह पुल से प्रतिदिन उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्र के ग्रामीणों के अलावा छोटे-बड़े वाहन भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। अप्रोच मार्ग का निर्माण 28 फरवरी 2026 को पूरा हुआ था। निर्माण को अभी छह महीने भी पूरे नही हुए हैं, लेकिन सड़क की गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है। पुल के पास मार्ग पर बड़ा गड्ढा होने से बाइक सवारों को विशेष रूप से खतरा बना ...