लखनऊ, फरवरी 3 -- जानकीपुर विस्तार में साठ फिटा रोड पर स्थित अटल चौराहे पर लगाए गए ग्रेनाइट पत्थर छह महीने में ही टूटने लगे हैं। चौराहे पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति और चौराहे को खुला रखने के कारण अब यह होर्डिंग्स और बैनर लगाने का स्थान बन गया है, जिससे प्रतिमा की भी दुर्दशा होने लगी है। अटल चौराहे पर अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकापर्ण रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। देखभाल न होने के कारण अब इस चौराहे की सूरत बिगड़ने लगी है। प्रतिमा स्थल के पास ही ग्रेनाइट के पत्थर लगाए गए थे, जो कुछ स्थानों पर उखड़ने लगे तो कुछ स्थानों पर टूट रहे हैं। जानकीपुरम विस्तार महासमिति के महासचिव एडवोकेट विनय कृष्णा पांडेय ने इस ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि चौराहे की देखरेख न किए जाने के कारण ही इसकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.