नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- पंजाब पुलिस ने छह महीने में विदेशों से 17 गैंगस्टरों को वापस लाया है। इस दौरान 1.61 लाख से अधिक छापे मारे गए और करीब 2,162 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने नौ नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान चलाया है और अपराधियों को दुनिया के किसी भी हिस्से से वापस लाकर कानून के सामने खड़ा किया जाएगा। चीमा के मुताबिक, 20 जनवरी से सात नवंबर 2026 के बीच पंजाब पुलिस ने 1,61,266 छापे मारे। इस अवधि में लगभग 2,162 भगोड़ों को गिरफ्तार किया गया। मंत्री ने कहा कि सात नवंबर को गुरविंदर सिंह उर्फ अफरीदी को इथियोपिया से वापस लाना पुलिस की ताजा कामयाबी है। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ 30 से अध...