छह महीने में राज्य सरकार के वादे नहीं हुए पूरे : मुन्ना पांडेय
सीवान, मई 23 -- मैरवा, एसं। बिहार में नई एनडीए सरकार के छह महीने पूरे होने पर जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार को मैरवा में राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। जन सुराज पार्टी के सीवान लोकसभा प्रभारी मुन्ना पांडेय ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए बड़े-बड़े वादे आज तक धरातल पर नहीं उतर सके हैं। यह भी पढ़ें- एनडीए ने छह माह के कार्यकाल में महिलाओं को नहीं मिला दो लाखसरकार के वादे और वास्तविकता उन्होंने कहा कि सरकार ने पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का वादा किया था। इस हिसाब से प्रतिदिन लगभग 5476 युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था, लेकिन छह महीने बाद भी लाखों युवाओं को नौकरी नहीं मिल सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार का युवा आज भी बेरोजगारी और पलायन के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि बिहार में केवल 25 प्रतिशत मजदूरों को राज्य के भीतर रोजगार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.