छह महीने में डेढ़ सौ तस्कर दबोचे
गुड़गांव, जुलाई 13 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नशा तस्करों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गुरुग्राम पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 108 मामलों में 152 नशा तस्करों और सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के धंधे में शामिल अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस हर एक तस्कर को चिन्हित कर उसकी कड़ी निगरानी कर रही है।
नशे की खरीद-फरोख्त के मामलों में कार्रवाई पुलिस ने एक जनवरी से 30 जून 2026 के बीच गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। इनमें मुख्य रूप से 182.59 किलोग्राम गांजा, 4.02 किलोग्राम चरस, 216 ग्राम हेरोइन, 159 ग्राम स्मैक, 3.2 किलोग्राम पॉपी हस्क, 122 ग्राम एमडीएमए और 6 ग्राम कोकीन शामिल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.