प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज। पंजाब एंड सिंध बैंक प्रशासन की ओर से प्रयागराज में तीन और नई शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। खास बात है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों को अपने से जोड़ने के लिए नैनी, झूंसी और फाफामऊ में आवासीय परिसर को चिन्हित कर लिया गया है, जहां शाखा खोली जानी है। बैंक के चीफ जनरल मैनेजर प्रवीण मोंगिया ने बताया कि पूर्वी उप्र में एक सुनियोजित तरीके से शाखाओं का विस्तारीकरण किया जा रहा है। प्रयागराज में पर्यटन व बिजनेस की संभावनाओं को देखते हुए शीर्ष प्रबंधन के निर्देश पर शाखा खोली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.