सहारनपुर, फरवरी 10 -- मंदिर से चोरी की घटना के करीब छह माह बाद पुलिस ने एक चोर को पकड़कर मामले का खुलासा किया है। लंबे समय तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गांव मेघनमाजरा निवासी सुखविंद्र सिंह ने 21 जून 2025 को नागदेवता मंदिर से पीतल के बर्तन व अन्य सामान चोरी होने की तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने अब गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी पटवारी उर्फ इल्ताफ पुत्र यासीन को काजियों के बाग के पास से संदिग्ध हालत में पकड़कर उसकी निशानदेही पर कुछ चोरी का सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी में शामिल एक अन्य साथी का नाम भी बताया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.