छह महीने बाद भी ढाणा गांव से लापता मां-बेटे का सुराग नहीं
गुड़गांव, मई 9 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। ढाणा गांव में रहने वाले एक परिवार के लिए समय जैसे ठहर गया है। पिछले साल 30 अक्तूबर 2025 को घर से लापता हुई 22 वर्षीय लक्ष्मी और उसके चार साल के मासूम बेटे आरुष का छह माह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस की फाइलों में जांच जारी है, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। मूल रूप से आगरा (उत्तर प्रदेश) के सिलपौली गांव के रहने वाले रोहित रावत ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटे आरुष के साथ ढाणा गांव में किराये के मकान में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। 30 अक्तूबर 2025 को जब वह शाम को काम से वापस लौटा, तो कमरे पर पत्नी और बच्चा मौजूद नहीं थे। शुरुआत में उसे लगा कि शायद वे आसपास कहीं गए होंगे, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब वे नहीं लौटे, तो रोहित की चिंता बढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.