छह महीने पहले तोड़ी गई सड़क की धूल से व्यापारी परेशान
पीलीभीत, जून 17 -- पूरनपुर। छह महीने पहले तोड़ी गई सौ मीटर सडक न बनाए जाने से दुकानदार परेशान हैं। धूल और सड़क के पत्थर दुकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। परेशान व्यापारियों ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क बनवाने की मांग की। नगरपालिका चौराहे से कोतवाली तक जर्जर हो चुकी सड़क बनाने के लिए छह महीने पहले तोड़ी गई। उस पर पत्थर डालवा दिया गया। लेकिन सड़क का निर्माण शुरु नहीं हो सका। व्यस्ततम सड़क होने से रोजाना सैकड़ों वाहन इस सड़क से गुजरते हैं। तोड़ी गई सड़क से उड़ने वाली धूल आस पास के व्यापारियों की दुकान और अधिवक्ताओं के चैबंरों में पहुंचती है। राहगीर भी धूल से परेशान हैं। वाहनों के पहिए के नीचे आने वाले पत्थर भी दुकानों में तीव्र गति से लगते हैं। इससे दुकानदरों के उपकरण क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। व्यापारियों ने एक सप्ताह में सड़क का निर्माण न कराए जाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.