प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। शास्त्री पुल के समानांतर गंगा पर बन रहे सलोरी-हेतापट्टी फोर लेन पुल के निर्माण कार्य से पहले मिट्टी परीक्षण का कार्य छह महीने तक किया जाएगा। इसके लिए राज्य सेतु निगम के लखनऊ मुख्यालय से पांच सदस्यीय तकनीकी विशेषज्ञों की टीम दस दिनों पहले परीक्षण का कार्य शुरू कर दिया गया था। परीक्षण कार्य सितंबर तक पूरा होगा और उसके आधार पर ही 3600 मीटर लंबाई के पुल के लिए पिलर का निर्माण कार्य सलोरी क्षेत्र से शुरू किया जाएगा। परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि इस पुल को निर्माण कार्य कम से कम चार वर्षों में पूरा होगा। यह भी पढ़ें- तीन माह तक बंद रहेगा अटरिया का पुल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.