बागपत, जनवरी 8 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक और कर्मचारियों के संगठन अब अपनी मांगों को लेकर हड़ताल नहीं कर पाएंगे। छह माह के लिए हड़ताल को प्रतिबंधित कर दिया है। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक, गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए छह माह तक कोई हड़ताल नहीं करेगा। चेतावनी दी है कि शासनादेश का उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित जिम्मेदार होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। सभी को शासनादेश से अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.