बलिया, फरवरी 14 -- बांसडीहरोड। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर निवासी राजकुमार राम की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को छह महिलाओं समेत 15 लोगों के खिलाफ दीवार क्षतिग्रस्त करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। राजकुमार ने पुलिस को बताया है कि परिखरा गांव के पास जमीन खरीदी थी। उस पर तीन फीट ऊंची चाहरदीवारी पहले से मौजूद थी। शुक्रवार को मकान निर्माण के लिए वहां पर पहुंचा तो परिखरा निवासी जयप्रकाश वर्मा, राजेश वर्मा, अनिल, धर्मेंद्र, राजन, संतोष , काशी, राजेंद्र, सतीश, लक्ष्मी, शिल्पी, अनु, मुन्नी, कांति व गुड़िया लाठी-डंडा लेकर पहुंच गयी तथा बाउंड्री को गिरा दिया और धमकी देने लगी। एसओ वंशबहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.