इटावा औरैया, मार्च 8 -- होली के त्योहार के बाद हुए आपसी विवाद और मारपीट के मामलों में थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सुमित, सोनू उर्फ सोमेश, मधुर निवासी भीखनपुर, शिवम निवासी नगला भगत व अंकुश निवासी नगला महासुख हैं। इसके अलावा रानी, कुशुमा, दीप रानी, सोनी, मोहिनी और अनीता निवासी नगला महासुख को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद कोर्ट में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...