चंदौली, अप्रैल 17 -- नौगढ़। पुलिस ने लतमरवा जंगल से बीते गुरुवार की रात छह मवेशी सहित 02 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस को देखकर अन्य 02 पशु तस्कर जंगल के रास्ते भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि लतमरवा जंगल में दबिश देकर 06 राशि पशुओं को बरामद कर पशु तस्कर कन्हैया एवं चन्द्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया। वही फरार आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- तीन प्रतिबंधित मवेशी तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...