गाजीपुर, मार्च 23 -- रेवतीपुर। सुहवल क्षेत्र के छह मछुआरों को उनके अदम्य साहस के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन युवकों ने कई लोगों की जान बचाकर समाज के लिए मिसाल पेश की है। सुहवल थाना पुलिस ने इन्हें 'स्थानीय गोताखोर' का दर्जा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हाल ही में गंगा नदी में ट्रैक्टर-ट्रॉली के सेतु की रेलिंग टूटने से गिरने की घटना के दौरान इन युवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचाव कार्य में अहम भूमिका निभाई। उनके साहस ने प्रशासन को भी प्रभावित किया। इनमें ताड़ीघाट गांव के दिव्यांशु चौधरी, रामप्रसाद चौधरी, सूरज चौधरी, गोलू चौधरी, अर्जुन चौधरी और प्रमोद चौधरी शामिल हैं। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सम्मान और मान्यता का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.