काशीपुर, मई 3 -- काशीपुर। ग्राम जुड़का में ग्रामीणों ने छह मई को एसडीएम कार्यालय में महापंचायत करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का गांव में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। रामनगर रेंज के जुड़का बीट पर गांधीनगर खत्ता में वन विभाग की 58 हेक्टेयर भूमि पर प्लांटेशन किया जाना है। कोर्ट के आदेश पर वन विभाग की टीम ने दिसंबर माह में वन भूमि को कब्जे में लेकर तारबाड़ की थी। तारबाड़ के समय मौके पर कुछ ग्रामीणों ने गेहूं की फसल बोई हुई थी। तब ग्रामीणों के आग्रह पर वन विभाग ने भूमि को फसल कटाई तक छोड़ दिया था। 28 अप्रैल को वन विभाग की 58 हेक्टेयर भूमि पर प्लांटेशन करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष ने बताया कि रविवार को किसान नेता जितेंद्र सिंह जीतू ग्रामीणों से मिलने गांव पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.