सहरसा, फरवरी 1 -- महिषी। महिषी अंचल कार्यालय सभागार में शनिवार को सीओ संजय कुमार एवं राजस्व पदाधिकारी मनीषा कुमारी की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। दरबार में भूमि विवाद से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामलों की सुनवाई की गई। कागजातों के अवलोकन के बाद करीब आधा दर्जन मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों में आवश्यक परामर्श दिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.