छह ब्रांडों के पानी में मिला ई-कोलाई, लाइसेंस निलंबित
वाराणसी, मई 14 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए लोगबाग जिस बोतलबंद पानी का सेवन कर रहे हैं, वह बीमारी की वजह बनता दिख रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की जांच में छह ब्रांडों के बोतलबंद पानी में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है। इन ब्रांडों से जुड़ी कंपनियों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। उक्त जांच दो माह पहले हुई थी जिसकी रिपोर्ट अब आने पर विभाग ने कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि ई-कोलाई बैक्टीरिया आमतौर पर मल से दूषित पानी में पाया जाता है। यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
बनारस में कंपनियों की जांच बनारस में 33 रजिस्टर्ड कंपनियां बोतल बंद पानी की सप्लाई करती हैं। गर्मी में लोगों को शुद्ध जल मिले, इसके लिए एफएसडीए ने सभी का सत्यापन किया। इस दौरान 14 कंपनियां बंद मिलीं जबकि 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.