भदोही, नवम्बर 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बीज-खाद की दुकानों पर कृषि विभाग द्वारा चेकिंग अभियान शुरू कर दी गई है। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में गठित टीम द्वारा जिले के तीनों तहसील क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें कुल 35 बीज का नमूना संग्रहित करते हुए छह विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने औराई तहसील, उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह एवं अपर जिला कृषि अधिकारी अजीत कुमार ने टीम संग भदोही तहसील क्षेत्र में छापेमारी की। विभागीय छापेमारी से बीज-खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि गठित टीम द्वारा तीनों तहसील क्षेत्र के कुल तीस दुकानों पर छापेमारी की गई। इसमें 35 बीज का नमूना संग्रहित करते हुए कुल छह विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। चेतावनी दी गई बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.