चंदौली, मार्च 19 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कुंडलियां गांव के सिवान में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें किसान छविराम सिंह के करीब छह बीघा खेत में लगी खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों व फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर राजस्वकर्मियों ने मौका मुआयना कर पीड़ित को मुआवजा दिए जाने का आस्वासन दिया। कुंडलियां गांव निवासी छविराम सिंह का छह बीघा खेत गांव के सिवान में है। खेत में अज्ञात कारणों से बुधवार को आग लग गई। इसमें गेहूं की खड़ी फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। सिवान में आग की लपटों व धुएं को देखते हुए किसान दौड़े लेकिन आसपास कहीं पानी की व्यवस्था न होने के कारण वे आग बुझाने में असमर्थ हो रहे थे। हालांकि काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और फायरब्रिगेड कर्मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.