उन्नाव, सितम्बर 11 -- उन्नाव। बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिह्नांकन, अवमुक्तिकरण, सड़कों पर रहने वाले/बेघर बच्चों के बचाव एवं पुनर्वासन के लिए अभियान चलाया गया। गठित टास्क फोर्स के साथ पुरवा में राधेश्याम सिंह, इन्दीवर जोशी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेन्द्र कुमार, दसरथ राम सिसौदिया, दिव्या मिश्रा ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर चार प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर छह बाल एवं किशोर श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया। उल्लंघनकर्ता सेवायोजकों के विरूद्व मौके पर ही निरीक्षण नोटिस जारी की गयी। यह भी पढ़ें- अभियान चलाकर सात बाल श्रमिक कराए मुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...