छह बार प्रधान रहे इंतजार हुसैन की हृदयाघात से
मुरादाबाद, जून 30 -- बुढ़नपुर के छह बार ग्राम प्रधान रहे इंतजार मुखिया का सोमवार की रात हृदयाघात से मौत हो गई। हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी। तहसील क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर के छह बार ग्राम प्रधान रह चुके इंतजार मुखिया का 90 वर्ष की उम्र में सोमवार की देर रात हृदयाघात के चलते मौत हो गई। उनके पुत्र प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद अयूब ने बताया कि पूर्व प्रधान का स्वास्थ्य खराब होते ही उन्हें चिकित्सक के क्लिनिक ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यहां बता दे की वर्तमान में भी उनके ही परिवार की महिला प्रधान हैं। इंतजार मुखिया के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अंतिम विदाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.