छह बहनें हुईं बेसहारा, पिता-माता के बाद दादी का भी उठा साया, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
उरई, सितम्बर 14 -- जालौल, संवाददाता ग्राम सींगपुरा में छह बहनें बेसहारा हो गई हैं। पहले पिता और मां की मृत्यु हुई और अब दादी का भी साया सिर से उठ गया है। बेसहारा बहनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी विजय सिंह बरार का वर्ष 2023 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनकी छह बेटियां हैं, जिनमें सबसे बड़ी अंजली 14 वर्ष, दिव्या 12 वर्ष, प्रतिज्ञा 10 वर्ष, शिवानी 8 वर्ष और दो छोटी बेटियां शामिल हैं। पिता मजदूरी कर कच्चे मकान में परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन उनके निधन के बाद मां रामसिया ने बेटियों की जिम्मेदारी उठानी चाही, लेकिन एक माह बाद ही उनका भी निधन हो गया। माता-पिता के बाद बेटियों का एकमात्र सहारा उनकी दादी थीं। दादी किसी तरह बेटियों का पालन-पोषण कर रही थीं, लेकिन रविवार को उनका भी देहांत हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.