छह बम के साथ दो शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 2 -- सैफाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नीमा नहर पुलिया के पास से बाइक सवार दो शातिर अंतरजनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से छह देसी बम और 2,26,800 की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त विपिन कुमार मिश्रा निवासी कंसरायपुर, भदोही और पंकज सिंह निवासी घोसिला सेवापुरी, वाराणसी हैं। दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं। आरोपी विपिन मिश्रा पर भदोही के विभिन्न थानों में आबकारी, गैंगस्टर और धोखाधड़ी के 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी पंकज सिंह पर वाराणसी, जौनपुर और भदोही में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और रंगदारी समेत 16 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.