नोएडा, जनवरी 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-2 थाने की पुलिस ने साप्ताहिक बाजारों में लोगों के मोबाइल चुराने वाले गिरोह का मंगलवार को पर्दाफाश कर छह आरोपियों को पकड़ा। इसके अलावा दो नाबालिगों को भी संरक्षण में लिया। आरोपियों के पास से 821 मोबाइल बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत छह से आठ करोड़ रुपये है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि बीते कुछ महीनों से साप्ताहिक बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों से लोगों के मोबाइल चोरी होने की शिकायतें आ रही थीं। बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई। टीम में शामिल पुलिसकर्मी मंगलवार को ककराला चौकी क्षेत्र में जांच कर रहे थे, तभी सोरखा गांव से सेक्टर-81 की तरफ कुछ लोग आते दिखे। पुलिसकर्मियों को देखकर वे पीछे मुड़कर जाने लगे। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर छह बालिग और दो नाबालिग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.