वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो-2) नितिन पांडेय की अदालत ने छह बच्चों को बेचने के मामले में आरोपी रहीफुल आलम को 2 वर्ष 1 माह 12 दिन के कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह के अनुसार 27 जनवरी 2018 को शाम करीब 4 बजे आरोपी रहीफुल आलम छह बच्चों को लेकर रेलवे स्टेशन पर कहीं ले जाने के उद्देश्य से बैठा हुआ था। मामले की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की गई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...