गुमला, नवम्बर 23 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के वृंदा कुटुंब टोली निवासी 45 वर्षीय प्रमिला देवी ने शनिवार रात्रि कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 10 बजे की है। कीटनाशक खाने के बाद उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन तुरंत उन्हें सदर अस्पताल गुमला ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात होने के कारण शव को अस्पताल के शव गृह में रखा गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रमिला देवी छह बच्चों की मां थीं। उन्होंने रात में खाना-पीना करने के बाद अचानक यह कदम उठाया। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.