औरैया, फरवरी 28 -- Dulha-Dulhan News: यूपी के औरैया में आयोजित सामूहिक विवाह में पहले ही वैवाहिक बंधन में बंध चुके दूल्हा-दुल्हन की घर पर दोबारा हो रही शादी हंगामे में बदल गई। दुल्हन ने पंडित पर उल्टे फेरे कराने का आरोप लगा सामान फेंकना शुरू कर दिया। छह फेरे हो चुके थे। दुल्हन ने सातवां फेरा लेने से मना कर दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि दूल्हे ने दुल्हन का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले तनाव के बाद पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा पूरा कराया गया, तब जाकर दुल्हन की विदाई हो सकी। घटनाक्रम दिबियापुर कस्बे के संजय नगर का है। फफूंद थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी पंकज का विवाह दिबियापुर निवासी सुनील कुमार की बेटी ईशा के साथ 11 दिसंबर को ककोर स्थित जिला मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.