छह फरार आरोपी और 17 फर्म एसआईटी की रडार पर
बरेली, अगस्त 14 -- सौ करोड़ का जीएसटी फ्रॉड करने वाले सिंडिकेट के फरार चल रहे छह आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। वहीं, इसमें शामिल 17 फर्मों पर शिकंजा कसने के लिए गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। गुरुवार को एसपी क्राइम ने एसआईटी में शामिल विवेचकों के साथ समीक्षा कर सभी पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। जीएसटी फ्रॉड की जांच कर रही एसआईटी ने मंगलवार को कर्मचारीनगर निवासी सागर अग्रवाल, गरगइया निवासी फर्म स्वामी एवं मुख्य ऑपरेटर फरजान हाशमी, ख्वाजा कुतुब का विनीत अरोरा, खैरुल्ला गली का अनुज अग्रवाल और नीम की चढ़ाई का शिवम गुप्ता उर्फ लाला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरजान हाशमी करीब सौ करोड़ के इस जीएसटी फ्रॉड का सिंडिकेट नेपाल में बैठकर संदीप नाम से संचालित कर रहा था। अभी इस मामले में शामिल रोहली टोला निवासी अरहम एग्रो फूड्स का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.