रांची, अप्रैल 9 -- कांके, प्रतिनिधि। प्रेक्षा फाउंडेशन से संचालित कल्याण गुरुकुल के छह प्लंबर अभ्यर्थियों को गुरुवार को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गुरुकुल परिवार और गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रिंसिपल राम बहादुर सिंह ने कहा कि फाउंडेशन ने झारखंड के हजारों युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य देना है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन पाहन, चंद्रदेव कुमार, आदित्य कुमार पांडे सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी छह अभ्यर्थी गुरुग्राम स्थित शोभा कंपनी में अपनी सेवाएं देने के लिए रवाना होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...