सिमडेगा, अप्रैल 13 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने छह प्रतिबंधित मवेशियों को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पशु तस्करो के द्वारा अवैध रुप से पेदल ही छह प्रतिबंधित मवेशियों को हांकते हुए ले जाया जा रहा है। सूचना के आलोक में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया और स्थानीय लोगों की मदद से प्रतिबंधित मवेशियो को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि प्रतिबंधित मवेशी को गुमला की ओर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलासियुस तिग्गा, ईश्वर ग्यार और अशोक किंडो के रुप में की गई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.