छह प्रगणकों को किट प्राप्त न करने पर नोटिस जारी
मैनपुरी, मई 24 -- वर्ष 2027 के प्रथम चरण की जनगणना कार्य के लिए निर्धारित किट प्राप्त न करने वाले प्रगणकों को एसडीएम गोपाल शर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जवाब तलब किया है। एसडीएम ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में देरी या लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद संबंधित कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के अनुसार, जनगणना कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है और इसे हर हाल में समयबद्ध व सुचारु रूप से पूरा कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- छह प्रगणकों को किट प्राप्त न करने पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.