मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) सहित कई अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने धान खरीद, राजस्व मामलों, भूमि सुधार के मामलों की प्रखंडवार समीक्षा की। इस दौरान डीएम का अधिक जोर किसान निबंधन पर रहा। समीक्षा में बताया गया कि जिले में अब तक 1,54,697 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इसमें बंदरा, मुरौल, कटरा, मुशहरी, साहेबगंज एवं कांटी प्रखंडों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर है। इसपर डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, विशेष अभियान के बावजूद अब तक महज 43 फीसदी किसानों का ही निबंधन होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने इन सभी प्रखंडों को अगले एक सप्ताह में कम से कम 50 प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।...