छह पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी, पेयजल संकट होगा दूर
सोनभद्र, अगस्त 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के नगरीय क्षेत्रों में पेयजल संकट के स्थायी समाधान का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार ने जिले की छह पेयजल परियोजनाओं के लिए रिहंद, ओबरा और धंधरौल बांध के साथ रेणु नदी से कच्चा पानी उठाने की मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रेणुकूट, अनपरा, ओबरा, पिपरी, चुर्क और सोनभद्र नगर क्षेत्र समेत अन्य नगरीय इलाकों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और मजबूत होगी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि शासन की ओर से छह पेयजल योजनाओं के लिए निर्धारित जलस्रोतों से कच्चा पानी उपलब्ध कराने और इनटेक वेल निर्माण की सहमति प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- वजीराबाद जल परियोजना को मिली हरी झंडी, मिलेगा स्वच्छ जल इसके तहत पिपरी नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए रिहंद बांध से 6.53 एमएलडी, ओबरा नगर पंचायत के लिए ओबरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.