छह पशु मुक्त कराए, पिकअप बरामद
फरीदाबाद, मई 14 -- नूंह, सरसमल। जिले की सीआईए टीम ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह पशु मुक्त कराए हैं। पुलिस ने मौके से एक पिकअप वाहन भी बरामद किया है। मामले में सदर थाना फिरोजपुर झिरका में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गांव पाठखोरी क्षेत्र में जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को रोका गया। वाहन में चार बैल और दो गाय को क्रूरता से भरकर हरियाणा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी शोएब निवासी अड़बर और अक्की निवासी मूलथान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुक्त कराए गए पशुओं को गोशाला भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.